पुणे में सरकारी और निजी अस्पतालों सहित आईसीयू सुविधा के लिए कई बेड उपलब्ध

पुणे के डिवीजनल कमिश्नर दीपक म्हैसेकर ने कोरोना वायरस को मद्देनज़र रखते हुए कहा कि वर्तमान में, हम सरकारी और निजी अस्पतालों सहित आईसीयू सुविधा के लिए 290 बेड उपलब्ध हैं। आइसोलेशन सुविधा के लिए, हमारे पास 263 बेड हैं और हम 160 और बेड जोड़ रहे हैं, इसलिए हमारे पास अलगाव सुविधा के लिए 423 बेड उपलब्ध होंगे।

साथ ही साथ दीपक म्हैसेकर ने कहा कि संगरोध सुविधा के लिए, हमारे पास पहले से ही 520 बिस्तर उपलब्ध हैं और हम 250 और बिस्तर जोड़ रहे हैं, इसलिए हमारे पास अब संगरोध सुविधा के लिए 770 बिस्तर होंगे।

बता दे कि भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है। अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 132 हो गयी हैं। वहीँ इस वायरस से मरने वालों की संख्या 3 हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *