कोरना के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए पूरी दुनिया परेशान है. बता दें कि दुनिया के 162 देशों में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,164 पहुंच चुका है. ऐसे में चीन में 3,226 लोग और चीन से बाहर के देशों में अबतक कुल 3,938 लोगों की मौत हो चुकी है.
बता दें कि दुनिया भर के देशों के लिए मुसीबत बन चुके कोरोना वायरस से 7000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया के 160 से ज्यादा देशों में लोग कोरोना से संक्रमित हैं. विश्व में कुल 1,82,547 लोग कोरोना की चपेट में हैं. भारत में कोरोना के 132 मामले सामने आए हैं. वहीं, इटली में एक दिन में 349लोगों की जान चली गई है.
कोरोना के कारण लगातार मौते भी हो रही है. बता दें कि चीन में 3,226, इटली में 2158, ईरान में 853, स्पेन में 342, फ्रांस में 148, दक्षिण कोरिया में 81, अमेरिका में 87, ब्रिटेन में 55, नीदरलैंड में 24, जर्मनी में 17, स्विट्जरलैंड में 19, ब्रिटेन में 35, नीदरलैंड में 20 और जापान में 24 लोगों की मौत हो गई है.