कोरोना वायरस ने पूरी दुनियां के बाद अब भारत में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। वहीँ कोरोना वायरस में मद्देनज़र रखते हुए IIT बॉम्बे से खबर आ रही है कि IIT बॉम्बे ने निर्देश दिए है कि वहांसभी कक्षा और प्रयोगशाला 29 मार्च तक निलंबित हैं। वहीँ स्थिति की निरंतर समीक्षा की जाएगी और कक्षा और प्रयोगशाला निर्देशों की बहाली पर उचित निर्णय ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। अपडेट IITB होमपेज पर उपलब्ध कराया जाएगा।
ANI (@ANI) March 14, 2020
साथ ही साथ IIT बॉम्बे ने कहा है कि सभी छात्रों को घर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यदि कोई छात्र घर जाना चाहता है, तो उसे जाने से पहले हॉल मैनेजर को सूचित करना चाहिए। हालाँकि, छात्रों को यात्रा में कोई कठिनाई हो सकती है। छात्रावासों में वापस रहने के लिए अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का स्वागत है।