आम आदमी पार्टी की सरकार से मांग- बैंक से कर्ज लेकर फरार पूंजीपतियों की फोटो लगाएं

आम आदमी पार्टी ने सरकार से एक मांग की है. अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार से मांग की है की बैंकों को चपत लगाने वालों के भी फोटो लगाया जाए. बता दें कि इसके पहले नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसा के दौरान नुकसान पहुंचाने के आरोपियों की फोटो की होर्डिंग्स लगाया गया है.

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि वह सीएए और एनआरसी के खिलाफ आंदोलन करने वाले लोगों की तरह ही बैंकों से कर्जा लेकर उन्हें डुबोने वाले चंद पूंजीपतियों के भी पोस्टर लगाए और उनसे वसूली करें. संजय सिंह नें कहा राजधानी में वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने ऐसे 18 पूंजी पतियों की सूची भी जारी की जिन्होंने विभिन्न बैंकों से करीब दस लाख करोड़ का लोन ले रखा है.

संजय सिंह ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा

इनमें से तमाम ने भाजपा को चंदा दिया है इसलिए इन पर कार्रवाई नहीं हो रही. उन्होंने कहा कि यूपी में पिछले एक महीने में करीब पांच लाख लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है. 23मार्च से पार्टी जनसंवाद कार्यक्रम शुरू करेगी इसके तहत एक लाख 20हजार ग्राम पंचायत व शहरी वार्डों में लोगों को यूपी सरकार की नाकामियों से अवगत कराएगी और दिल्ली के विकास का मॉडल उनके सामने रखेगी.

आप नेता ने कहा कि तीन वर्ष में यूपी को योगी आदित्यनाथ सरकार ने पीछे ढकेल दिया है। वह सिर्फ प्रचार में व्यस्त हैं. यहां बच्चियों के साथ दुष्कर्म और मिड डे मील में विद्यार्थियों को नमक रोटी खाने को दी जा रही है. भाजपा के नेता चिन्मयानंद और कुलदीप सेंगर जैसे दुष्कर्मी नेताओं को बचाने में जुटे रहते हैं. केंद्र और राज्य सरकार सिर्फ हिंदू मुस्लिम की आपस में लड़ाई करवा कर असल मुद्दे से लोगों को भटका रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *