DK शिवकुमार बने कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष

मध्य प्रदेश में जारी सियासी ड्रामा के बीच कर्नाटक में डीके शिवकुमार को पार्टी ने कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. बता दें कि कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया.

INC Sandesh (@INCSandesh) March 11, 2020

बता दें कि वोकालिग्गा समुदाय से आने वाले शिवकुमार अब दिनेश गुंडुराव की जगह लेंगे. पिछली सिद्धारमैया सरकार में वह ऊर्जा मंत्री थे. पार्टी की राज्य इकाई के नेता ईश्वर खंद्रे सतीश जरकीहोली और सलीम अहमद कर्नाटक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम में काम करेंगे.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर काम करेंगे. एमएलसी एम नारायणस्वामी और विधायक अजय सिंह राज्य विधान परिषद और विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *