24 घंटे बाद ट्वीट हो जाएंगे डिलीट, ट्विटर ने लाया नया फीचर

सोशल मीडिया की दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले ट्विटर में एक नया फीचर एड होने वाला है जिसमें कुछ ट्वीट 24 घंटे के बाद नहीं दिखेंगे.यानी ये ट्वीट कुछ समय बाद Disappear हो जाएंगे. इस नए फीचर का नाम fleet रखा गया है.

बुधवार को टेक फर्म ने इस फीचर के बारे में ऐलान करते हुए कहा कि अभी ये टेस्टिंग के स्तदर पर है. केवल लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में इसका परीक्षण किया जा रहा है.

इस फीचर के एलान के बाद से हीई ट्विटर पर #RIPTWITTER ट्रेंड कर रहा है. #RIPTwitter टॉप ट्रेंड की लिस्ट में शुमार हो गया है.

यूजर्स का कहना है कि ट्विटर भी अब सोशल मीडिया साईट की तरह हो जायेगा. यह बहुत गलत है. यूजर्स इस नए फीचर से लोग नाखुश हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *