पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के गुनहगारों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। गुनहगारों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी। नया डेथ वारंट जारी करने को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। गुनहगारों के वकील एपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को होने वाली सुनवाई को लेकर उन्हें तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से कोई नोटिस नहीं दिया गया। इस पर तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि नोटिस 4 मार्च को ई-मेल कर दिया गया था।
बता दें कि निर्भया कांड के चारों गुनहगारों के खिलाफ आज चौथा डेथ वॉरंट जारी हुआ है। इससे पहले 3 मार्च को फांसी देने का आदेश दिया गया था, लेकिन दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित होने की वजह से इस दिन फांसी नहीं दी जा सकी। अब दोषियों के पास सारे कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं। नया डेथ वॉरंट जारी होने पर निर्भया के परिजनों ने खुशी जाहिर की। वहीं, निर्भया के गुनहगारों के वकील एपी सिंह नाखुश दिखे।
वहीं चौथी बार डेथ वारंट जारी किया गया है। इस पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि चौथी बार डेथ वारंट जारी हुआ है। अब उनके पास कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा है, लेकिन जब तक फांसी नहीं होती हमलोग लड़ने के लिए तैयार हैं. जीत तो उसी दिन होगी, जिस दिन चारों दोषियों को फांसी होगी।
ANI (@ANI) March 5, 2020