भारत और इंग्लैंड के बीच कल वर्ल्ड कप टी-20 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. मैच आस्ट्रेलिया के सिडनी में खेला जाएगा, हालांकि इस मैच में बारिश की भी संभावना अधिक जताई जा रही है अगर बारिश होती है तो भारतीय टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश दे दिया जाएगा. आईसीसी के नियम के अनुसार ग्रुप की टाप टीमों का उसका फायदा मिलेगा. भारत ने ग्रुप के चारों मैचों में जीत दर्ज की है और ग्रुप में टाप पर रही थी जबकि इंग्लैंड अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थी.
दूसरा सेमीफाइनल – वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच भी कल ही खेला जाएगा यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. अगर यह मैच भी रद होता है तो नियम के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका फाइनल में प्रवेश पा जाएगा.
इंग्लैंड से कभी नहीं जीता भारत – भारत इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप में अब तक कुल 5 मैच हो चुके हैं जिसमें भारत एक भी मैच भारत नहीं जीत सका है. भारत के पास इंग्लैंड को हराने के साथ ही पहली बार फाइनल में भी प्रवेश करने का भी मौका है.
3 बार सेमीफाइनल मैच हार चुका है भारत – भारतीय महिला क्रिकेट टीम इससे पहले 3 बार सेमीफाइनल मैच हार चुकी है 2009, 2010, 2018 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुँच कर मैच हार चुकी है.
भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक अपने चारों मैचों में जीत दर्ज की है इसलिए उसका मनोबल बढ़ा हुआ है. हालांकि बल्लेबाजी में खामियाँ भी नज़र आ रही है इसके बावजूद शानदार प्रदर्शन करके भारत ने अपने सभी मुकाबले जीते हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी.