मध्य प्रदेश में दो दिनों से चल रहे सियासी हलचल के बीचकांग्रेस ने बिजेपी पर हमला बोला है. एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने बीजेपी को कहा है कि बीजेपी देश में लोकतंत्र खत्म कर रही है. इसका सबसे बड़ा उदहारण एमपी और राजस्थान है.
राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इस वजह से बीजेपी इस तरह के काम कर रही है. जब से बीजेपी सत्ता में आई है, वह इसी तरह की हरकतें कर रही है.
बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी की नीति है कि वो किसी दूसरी पार्टी को राज्यों में सरकार नहीं बनाने देती है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तभी से ही बीजेपी इसे अस्थिर करने में लगी हुई है.
इसके साथ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि बीजेपी ने कांग्रेस के 14 विधायकों को संपर्क किया गया था. कांग्रेस ने सवाल किया कि शिवराज सिंह चौहान को जवाब देना चाहिए कि इन विधायकों को चार्टड प्लेन में गुरुग्राम कौन लाया था.