भड़काऊ भाषण को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले बीजेपी नाते कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस द्वारा Y श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद कोर्ट ने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका दायर की थी। कपिल मिश्रा पर आरोप है कि हिंसा के दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण देकर दिल्ली के हालात खराब करने का काम किया। बता दें कि ऐसा उनको लगातार मिल रही जानलेवा धमकियों के बाद सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
क्यों मिली Y श्रेणी सुरक्षा
जानकारी के मुताबिक, लगातार धमकियां मिलने के बाद उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। उनकी सुरक्षा में चौबीसों घंटे छह सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें हमेशा सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर चलने की सलाह दी गई है। हालांकि, ज्वाइंट सीपी (सिक्योरिटी) ने इससे इंकार किया है। स्थानीय पुलिस ने भी कपिल मिश्रा को सुरक्षा मुहैया कराने की बात से इंकार किया है।
Y श्रेणी की सुरक्षा देने पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी
कपिल मिश्रा को Y श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद से राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने हमला करते हुए कहा कि गिरफ्तार करने के बजाय कपिल मिश्रा को Y श्रेाणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों की रक्षा, उनका प्रचार और उनकी नफरत और हिंसा की राजनीति को फैलाने के लिए भाजपा की तय रणनीति है। शेरगिल के अनुसार, जिसे आदमी को जेल में होना चाहिए, अब वह भाजपा का संरक्षित गहना है और वह भी कर दाताओं के पैसे पर।
Jaiveer Shergill (@JaiveerShergill) March 3, 2020
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान कपिल मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विवादित भाषण दिया था। आरोप है कि इसी के बाद हिंसा भड़क गयी और तीन दिनों में 48 लोगों की मौत हो गयी। 250 से ज्यादा लोग घायल हो गये। वहीं जगह जगह आगजनी हुई।