अचानक जीवित हो उठी महिला, दफनाने की चल रही थी तैयारी

इंसान के जीवन में कभी कभी कुछ ऐसी घटना घट जाती है जिसके बारे में कभी कल्पना ही नहीं की गई हो. आज हम बात कर रहे हैं 83 साल की एक बुजुर्ग महिला कि जो मौत के 10 घंटे बाद अचानक जिंदा हो गई. इतना ही नहीं उन्होंने परिवारवालों को कुछ ऐसी सचाई भी बताई जिसे सुनकर पूरा परिवार दंग रह गए.

बता दें कि यह अजीबोगरीब घटना यूक्रेन की है जहां स्टिरजावका शहर की रहने वाली जीनिया नाम की एक बुजुर्ग महिला स्टेज 3 कोमा में चली गई थीं. जिसके बाद परिवार वालों ने डॉक्टर को बुलाया, डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी मौत हो चुकी है उन्होंने उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी बना कर परिवार वालों को दे दिया.

जिसके बाद परिवारवालों ने जीनिया की दफनाने की प्रक्रिया शुरू की. वहीं इस दौरान उनकी बेटी को कुछ अजीब महसूस हुआ। उन्होंने उनका माथा छुआ, जो गर्म था. उसे ऐसा लगा कि उनकी मां अभी जिंदा है जिसके बाद उन्होंने अस्पताल लेकर गए, जहां पता चला कि वो स्टेज-3 कोमा में थीं. लेकिन वह ज़िंदा थी.

दरअसल, स्टेज-3 कोमा होने के बाद इंसान मरा जैसा लगता है सांसे भी रूक जाती है जससे लोगों को लगता वह मर गया है जबकि इंसान जिंदा होता है. डॉक्टर व्लादीमीर चेबोतारेव का कहना था कि उन्होंने 37 साल में पहली बार इस तरह का घटना देखा. वहीं होश आने के बाद जीनिया ने परिवारवालों को बताया कि वह कोमा के दौरान उन्हें स्वर्ग भी दिखाई दिया. उन्होंने वहां अपने पिता को आवाज भी लगाई. उनका कहना था कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि उनके पिता वहीं कहीं हैं और वो उनसे मिलने जरूर आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *