भारत में काेरोना की पुष्ट‍ि से अचानक गिरा शेयर बाजार, गंवा दी जबर्दस्त तेजी

वैश्विक सकारात्मक संकेतों के सन्देश आने के बाद शेयर बजार तेजी से खुला लेकिन देखते ही देखते शेयर बजार ने अपनी बढ़त गवां दी.

कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 613अंकों की तेजी के साथ 38,9109पर खुला. लेकिन कारोबार के अंत में यह 153अंक की गिरावट के साथ 38,144पर बंद हुआ.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50शेयरों वाला निफ्टी भी करीब 186अंकों की तेजी के साथ 11,387.35पर खुला. थोड़ी ही देर में निफ्टी 11,433पर पहुंच गया.लेकिन अंत में निफ्टी 69अंक की गिरावट के साथ 11,132.75पर बंद हुआ.

दिन भर की ऊंचाई से सेंसेक्स करीब 939 अंक टूटकर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी भी अपने 11,433 की दिन भर की ऊंचाई से करीब 300 अंक टूटकर बंद हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *