आज शाहिद कपूर अपना जन्मदिन मना रहे है. आपको बता दे कि शाहिद कपूर अपना बर्थडे अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ मनायेंगे. मीरा राजपूत ने अपने पति शाहिद का बेहद ख़ास अंदाज़ में विश किया है. शाहिद के बर्थडे के मौके पर हम आपको बतायेंगे कि उनकी ज़िंदगी में कितनी लड़कियों ने दस्तक दी थी.
ऋशिता भट
फ़िल्मों में आने से पहले शाहिद कपूर ऋशिता भट को डेट कर रहे थे.
करीना कपूर
फ़िल्म फ़िदा के सेट से करीना और शाहिद की लव स्टोरी शुरू हुई थी. आपको बता दे कि इन दोनों ने क़रीब दो साल तक एक दूसरे को डेट किया. उसके बाद परिवार की सहमति न मिलने के कारण करीना ने शाहिद से अपना रिश्ता ख़त्म कर लिया था.
अमृता राव
शाहिद कपूर और अमृता राव ने साथ में बहुत सी फ़िल्मो में काम किया है. लेकिन फ़िल्म विवाह की शूटिंग के दौरान इन दोनों के डेटिंग की खबरे सामने आने लगी. उस समय शाहिद अमृता राव से शादी के लिए भी तैयार थे.
सानिया मिर्ज़ा
आपको बता दे कि एक समय में सानिया मिर्ज़ा और शाहिद कपूर के अफेयर के खूब चर्चे थे. लकिन सानिया की शादी के बाद यह बातें महज़ अफ़वाह बनके ही रह गई.
विद्या बालन
फ़िल्म किस्मत कनेक्शन के सेट से शाहिद और विद्या बालन के अफेयर के चर्चे काफ़ी ज्यादा सुनने को मिले लेकिन बड़ा में विद्या बालन के मोटापे के चलते शाहिद कपूर ने उनसे दूरी बना ली थी.
प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दे कि शाहिद और प्रियंका ने फ़िल्म कमीने में साथ काम किया था. इस फ़िल्म के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था और उस समय शाहिद का प्रियंका के घर आना जाना बहुत आम बात थी. यह बात तो इससे ही साफ़ होती है कि जब प्रिंयका के घर पर इनकम टैक्स की रैड पड़ी थी. तब उनके घर का दरवाज़ा शाहिद कपूर ने खोला था जिसे लेकर काफ़ी बवाल भी मचा था.
अनुष्का शर्मा
शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा ने फ़िल्म बदमाश कंपनी में साथ काम किया था. इन दोनों स्टार्स के अफेयर के चर्चे उस समय जोरों पर आये. जब इन दोनों को इमरान की फ़िल्म की सक्सेस पार्टी में एक दूसरे को किस करते देखा गया.
बिपाशा बासु
बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु को भी शाहिद कपूर डेट कर चुके है. इन दोनों ने फ़िल्म शिखर में साथ काम किया था.
नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी और शाहिद कपूर ने भले ही साथ में कोई फ़िल्म ना की हो. लेकिन इनके अफेयर ने खूब सुर्खियां बटौरी थी. आपको बता दे कि शाहिद कपूर नरगिस फाखरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके है.