अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार यानी बीते कल अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम अपने भाषण के दौरान कई बॉलीवुड स्टार्स शरूखान और अमिताभ बच्चन का नाम लिया। वहीं उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का भी नाम लिया। लेकिन उन्होंने सचिन तेंदुलकर के नाम को गलत उच्चारण किया तो सोशल मीडिया पर इस बात का काफी मीमीस बन रहा हैं. ट्रंप के मुंह से विराट और सचिन का नाम सुनकर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद लोगों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी थी. यह अलग बात है कि सचिन के नाम का उच्चारण ट्रंप अपने ही अंदाज में कर गए थे.
Fair play to Trump. Soo Chin Ten Dool Ka and Vee Raat Ko Li are the most popular Chinese dishes in India. It was nice of him to learn the exact Cantonese. pic.twitter.com/5NFanNXfkp
Iceland Cricket (@icelandcricket) February 24, 2020
क्रिकेट की शीर्ष संस्था, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी इस मसले पर ट्वीट करते हुए मजाकिया अंदाज में पूछा था कि क्या Sooch-, Sutch अथवा तेंदुलकर के पहले नाम के ऐसे उच्चारण सही हैं.
Sach-
Such-
Satch-
Sutch-
Sooch-
Anyone know? pic.twitter.com/nkD1ynQXmF
ICC (@ICC) February 24, 2020
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्पीच में कहा था, यह ऐसा देश है जिसके लोग अपने दिग्गज क्रिकेटरों, सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक को जमकर सराहते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने जैसे ही सचिन और विराट का जिक्र किया तो मोटेरा स्टेडियम में मौजूद लोगों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया