बिग बॉस सीजन 13 के शो ख़त्म हो चुके हैं और इस शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बने हैं. और वहीं कुछ लोग सिद्धार्थ के विनर बनने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. उनका कहना हैं की सिद्धार्थ शुक्ला 1 दिन ही फिक्स हो गए थे की वो इस शो के विनर होंगे। इसी बीच शो से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो शो पर सवाल खड़ा कर रहा है। दरअसल, द खबरी के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो सामने आया है जो बिग बॉस के कंट्रोल रूम का है। वीडियो में कुछ लोग कह रहे हैं कि सिद्धार्थ और असीम को बराबर के वोट मिले हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए द खबरी ने लिखा, अब ये क्या है? जनता का विनर आसिम रियाज, फिक्स विनर सिद्धार्थ शुक्ला। ध्यान से सुनो…ये कह रहे हैं आसिम रियाज और सिद्धार्थ सुक्ला को बराबर वोट्स मिले थे। वीडियो को सुनो और शेयर करो इसको।
Its was very much Visible from day 1 that #SidharthShukla was fixed Winner
He Physically attacked Asim 10 times still he was not thrown out
His GF was creative head
All His PRs were sent iside to Promote him#PublicKaWinnerAsim#FixedWinnerSidpic.twitter.com/YbGoTHe1TI
The Khabri (@TheRealKhabri) February 16, 2020
जब यह बात सिद्धार्थ शुक्ला को बताया गया तो उनका रिएक्शन मांगा तो उन्होंने कहा, ये बहुत दुख की बात है कि लोग इस तरह से सोचते हैं। ऐसी बातों पर आप क्या ही रिएक्ट कर सकते हो। मैंने काफी मुश्किल से ये अवॉर्ड जीता है और फिर कोई इस पर सवाल उठाता है तो मुझे दुख होता है। जो लोग इसे फिक्स कहते हैं उनके लिए मैं सॉरी फील करता हूं।
सिद्धार्थ ने आगे कहा, अगर आपने सीजन 13 को फॉलो किया होगा तो मालूम पड़ेगा कि मेरे लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था।