एमएस धोनी का मेकअप करती दिखी बेटी जीवा

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल काफी समय से क्रिकेट से दूर है. लगभग 8 महीने से एमएस धोनी ने कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. आपको बता दे कि अब 8 महीने बाद एमएस धोनी 1 मार्च से एक बार फ़िर से क्रिकेट प्रैक्टिस पर उतर रहे है. इतना ही नहीं धोनी के फैंस को यह उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में वापसी कर सकते है. इन सब के बीच अभी हाल ही में एमएस धोनी को गोरेगांव में देखा गया था. गोरेगांव में एक एड के शूट के लिए गए थे इस दौरान धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा भी नज़र आई और वह अपने पापा को मेकअप करती दिखी.

बेटी जीवा ने किया अपने पापा का मेकअप

.@msdhonis little makeup artist on duty!#Dhoni #MSDhoni #Ziva #Mumbai pic.twitter.com/Nc3UOWEq9f
MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 15, 2020

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विद्ये काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. जिसमे बेटी जीवा अपने पापा की गोदी में बैठकर उनका मेकअप करती नज़र आ रही है. बेटी जीवा अपन हाथ में ब्रश लेकर अपने पापा को मेकअप करती नज़र आ रही है. इस वीडियो में धोनी कुर्सी पर बैठे है और जीवा उनकी गोद में बैठकर उनका मेकअप करती नज़र आ रही है. यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *