राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बंपर जीत हासिल की थी. आपको बता दे कि 16 फरवरी को अरविन्द केजरीवाल एक बार फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे. लेकिन आपको बता दे कि अरविन्द केजरीवाल के सीएम शपथ समारोह में अन्य राज्यों के सीएम नहीं आएंगे. एक बार फ़िर से अरविन्द केजरीवाल के शपथ समारोह में अन्य राज्य के सीएम का शामिल ना होना सियासतकोकाफी ज्यादा गर्मकर रहा है. इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि आख़िर ऐसा क्या कारण है. कि इस सीएम पद शपथ समारोह में अन्य राज्य के सीएम क्यों शामिल नहीं होंगे.
रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह
सूत्रों के मुताबिक अरविन्द केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होने वाला है. सूत्रों के मुताबिक़ ऐसी ख़बर मिली कि आम आदमी पार्टी ने किसी भी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री या किसी अन्य दल के नेता को आमंत्रित नहीं किया गया है.
अन्य दल के नेता नहीं होंगे शामिल
दिल्ली विधानसभाचुनावजितने के बाद अरविन्द केजरीवाल तीसरी बारे शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में किसी बाहरी नेता को नहीं बुलाया गया है. लेकिन इस समारोह में आम जनता आ सकती है. आपको बता दे कि इस शपथ समारोह में लेकिन आम आदमी पार्टी दूसरे दलों के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को बुलाने पर विचार नहीं कर रही है. लेकिन इस बात पर अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ़ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.