आतंकी हाफिज सईद को मिली 11 साल की सजा. मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद के खिलाफ आतंकी वित्तपोषण (टेरर फंडिंग) मामले में अदालत ने फैसला सुना दिया है. पाकिस्तान की आतंकरोधी अदालत ने दोअलग-अलग मामलों में हाफिज सईद को 11 साल की सजा सुनाई है.
बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब प्रांत में आतंकवाद को वित्त पोषण करने के दो मामलों में सईद को सजा दी गई है. आतंकवाद निरोधक अदालत ने आतंकवाद को वित्त पोषण करने के मामलों की रोजाना सुनवाई करते हुए 11 दिसंबर को सईद एवं उसके एक सहयोगी को दोषी करार दिया था.
अदालत ने दोनों मामलों में सईद को साढ़े पांच साल-साढ़े पांच साल के कैद की सजा सुनाई जबकि दोनों मामलों में 15-15 हजार का जुर्माना भी लगाया. दोनों मामलों की सजा साथ-साथ चलेगी.