आज के टाइम में आमतौर पर लोग मसाजकराने के लिए पालर्र में जाना काफी पसंद करते हैं, भला जाए भी नही क्यों न बॉडी के थकान से छुटकारा जो पाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकों पालर्र में मालिश नहीं हुई बल्कि उसकी हड्डियां तोड़ी गई.
आपको बता दें कि यह मामला दुबई का है जहां एक फ्लैट में मसाज पार्लर के आड़ में जिस्मफरोशी किया जा रहा था. दरअसल यहां एक शख्स मसाजकराने के लिए एक मसाज पार्लर में गया. पार्लर के लोग उसके ऊपर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे. वहीं शख्स इस काम को करने साफ मना कर दिया जिसको लेकर पार्लर के लोगों ने उसकी इतनी पिटाई की जिसमे उसकी कई हड्डियां टूट गईं.
वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित शख्स का कहना है कि मसाज कराने के लिए वह पार्लर गया था जहां उससे 400 रूपए मसाज के लिए जमा करवाया गया, और वहां की महिला ने उसे मसाज के बदले उससे संबंध बनाने की बात करने लगी. लेकिन शख्स ने इस काम से मना कर दिया. और उसने अपने दिए हुए पैसे की मांग करने लगे. पैसे वापस मांगने पर पार्लर में मौजूद सभी लोगों ने उस शख्स को पीटना शुरू कर दिया.
हालांकि इस मामले को लेकर दुबई के अलरफा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस गलत काम को करने वाले लोग मूल रूप से वियतनाम के हैं, जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं. दो पुरुष जिनकी उम्र 18 व 39 साल है और दो महिलां जिनकी उम्र 33 और 35 साल है.