सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सरकारी नौकरी में आरक्षण को दिए गए टिपण्णी के बाद सियासत गरमाई हुई है.
कांग्रेस ने इस मसले पर कहा है कि मोदी सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है और और सर्वोच्च अदालत में पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए कहा जा रहा है.
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि बीजेपी और आरएसएस का डीएनए दलित और ओबीसी विरोधी है. यह उनके डीएनए में शमिल है.
वहीँ कांग्रेस के दिग्गज नेता केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी को भ्रम फैलाने की कोशिश का इल्जाम लगाया है. उन्होंने कहा है कि यह निर्णय तब लिया गया जब कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में थी.
KC Venugopal, Congress: One of the Ministers has misled the House by saying that this situation has arrived because of the 2012 government. We will definitely move a Privilege Motion against the Minister. (file pic) https://t.co/2mgwTwqyKW pic.twitter.com/W5sbW17Lnh
ANI (@ANI) February 10, 2020