सीएम येदियुरप्पा के कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को सौंपे विभाग

सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने अपने कैबिनेट का विस्तार कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने पोर्टफोलियो का बंटवारा भी कर दिया.

एसटी सोमशेखर को कॉपरेशन मंत्री बनाया गया है, साथ ही शिवराम हेब्बर हो श्रम मंत्रालय मिला है. बीसी पाटिल को जहां वन मंत्रालय दिया गया है, वहीं रमेश जरकिहोली को जल मंत्रालय मिला है. श्रीमंत पाटिल को टेक्सटाइल, डॉक्टर सुधाकर को मेडिकल, नारायण गौड़ा को हॉर्टिकल्चर, ब्यारथी बासवराज को अर्बन डेवलपमेंट, गोपालिया को स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज, आनंद सिंह को फूड और सिविल सप्लाई मंत्रालय सौंपा गया है.

बता दें काफी कई दिनों से कैबिनेट विस्तार की बात चल रही थी लेकिन विवादों की वजह से यह टलता जा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *