वैसे तो कुत्ता को काफी वफादार जानवर बताया जाता हैं. कुत्ता वफादार के साथ-साथ सुरक्षा कवच बनकर भी रहता हैं. वहीं अपने मालिक के ऊपर आने वाले विपत्ति का कुत्तो को पहले ही पता चल जाता हैं. ऐसा ही एक कहानी ताइवान से सामने आयी हैं.
एक महिला जो चीन के वुहान प्रांत की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रही थी. यात्रा करने के ठीक पहले महिला के पालतू कुत्ता ने उसका पासपोर्ट फार दिया। जिसकी वजह से वो नहीं जा पायी। वुहान में कोरोनावायरस के फैलने की खबर मिलते ही महिला ने फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए अपने कुत्ता को धन्यवाद दिया। वुहान को कोरोनावायरस फैलने के वजह से पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहां 80 लोगों की वायरस से मौत हो गई है। कुत्ते की मालकिन ने फेसबुक पर कुत्ते की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,
अच्छी बच्ची
धन्यवाद में तुमने एक बार फिर मेरी रक्षा की।
तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर मैं कितनी भाग्यशाली हो गई हूं।
मेरी बच्ची तुम्हें बहुत सारा प्यार
उसने यह भी लिखा इस बच्चे ने मेरी दुबारा से जान बचा ली. जैसा मेरा पासपोर्ट फटा मैं वहां नहीं गई, फिर खबर आया कोरोनावायरस फैलने लगा, जब मई सोचती हूँ तो लगता हैं कि कुत्ते ने मेरी रक्षा की हैं.