अगर आप भी ऑफिस जाते हैं तो इन बातों का रखें विशेष ख्याल…

आजकल के जिंदगी में ऑफिस हर किसी के जिंदगी का हिस्सा बन चूका हैं. आज कल लोग अपने लाइफ में घर से ज्यादा वक्त ऑफिस में बिताते है. अभी के समय में ऐसा लगता है कि ऑफिस ही घर बन गया है, घर पर तो बीएस लोग रात को सोने जाते हैँ, ऐसे में आपका ऑफिस में कैसे रहना चाहिए और कैसा व्यहवार करना चाहिए ये जानना बहुत जरुरी हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे रहना चाहिए ऑफिस में-

1. सिर्फ श्रेय लेने की न सोचें-

कुछ लोगो के साथ ऐसा होता है कि वो जितना काम करते है उसका श्रेय लेने की कोशिश करते रहते हैं, तो ऐसा करने से बचे इसे आपका नेगेटिव इमेज बनेगा। आप जो करते है कैमरा एक आँख की तरह होता है उसे कैप्चर करता है और उसे समझ भी आता है की कूँ कितना काम करता हैं, इसलिए आप बोल कर श्रेय लेने की कोशिश ना करें।

2. तोल-मोल के बोल-

ऑफिस में किसी को भी बनावटी बातों में कोई इंट्रेस्ट नहीं होती हैं. सही और सरलता से बोलने पर आपकी बात का सुना भी जाएगा और इससे आपकी अलग इमेज भी उभर कर आएगी। वहीं द्विअर्थी शब्दों का प्रयोग न हो, इसका ध्यान रखिए। केवल महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ही बात करें। यह आपके टैलेंट में चार चांद लगाएगा।

3. दिखावा न करें-

हर इंसान को अपनी खुबिया दिखने का वक्त आता हैं, इसलिए अपने वक्त का इंतजार करें, वेवजह का दिखावा ना करे, इसे आपका प्रतिभा ख़राब हो सकती हैं. आप सिरदर्द भी बन सकते हैं।

4. रिश्तों का हुनर तराशें-

अगर आपके अंदर अच्छे इंटर-पर्सनल स्किल्स हैं, तो आप अपने सहकर्मियों के बीच आसानी से पहचानी जाएंगी। साथ ही ये कौशल सामने वाले के दिमाग पर आपका सकारात्मक असर छोड़ आपको ऑफिस में ऊर्जावान बनाएगा।

5. बॉडी लैंग्वेज-

यह बात बहुत जरुरी हैं कि जब आप बात कर रहे हैं तो सिर्फ ऑफिस में ही नहीं बल्कि हर जगह यह जरुरी है. आपके बात करते समय आपकी बॉडी लैंग्वेज से आत्मविश्वास झलके। मुस्कुराइए और आत्मविश्वास के साथ सीधे आंखों में आंखें डालकर बात कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *