बिहार में सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। इसी बीच जेडीयू नेता अजय आलोक ने प्रशांत किशोर और पवन कुमार वर्मा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पीके और पवन वर्मा को कोरोना वायरस करार दिया और कहा कि इन्हें इसलिए आइसोलेशन में रख दिया गया है। आइसोलेशन में रखने का मतलब है कि इन्हें पार्टी ने उनके बयानो के बाद हाशिए से उठा कर अलग रख दिया है।
जेडीयू नेता अजय आलोक ने कहा कि प्रशांत किशोर और पवन वर्मा पार्टी के किसी पद पर पदाधिकारी नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तो यहां तक कहा कि दोनों शायद अब जेडीयू के सदस्य भी नहीं हैं। जेडीयू को कॉरपोरेट दलालों की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने पवन वर्मा और पीके को कोरोना वायरस तक कह दिया. अजय आलोक ने कहा कि ऐसे कोरोना वायरस से मुक्ति पा लेना ही जेडीयू के लिए अच्छा है। नीतीश कुमार का दिल बड़ा है, इसलिए बर्दाश्त कर लेते हैं।
मालूम हो कि पीके और पवन वर्मा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर राजनीति चमकाते थे और अपनी जेब गरम करते थे, अब धंधा पानी बंद होने की नौबत आ गई है। इन कोरोना वायरस को तो हर दल से दूर रखना चाहिए। बल्कि एक आइसोलेशन वार्ड में अलग रख देना चाहिए।