केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जेएनयू छात्र शरजील इमाम को लेकर कहा कि शरजील का वीडिया देखें उनके भाषण सुनें उन्होंने कन्हैया कुमार की तुलना में अधिक खतरनाक शब्द बोले हैं. शाह ने आगे कहा कि आज दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे दिल्ली लाया जा रहा है.वह अब जेल में बंद रहेगा.
बता दें किकार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन के दौरान शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की. साथ ही सीएए-एनआरसी के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा. शाह ने राजद्रोह के आरोप में बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार जेएनयू के छात्र नेता शरजील इमाम का भी जिक्र किया.