कॉमेडी की फेमस भारती सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. अपनी कॉमेडी से सबको हसाने वाली भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर भी बहुत धमाल मचाया है. भारती अकसर अपने फनी वीडियो फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं. भारती सिंह का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारती अपने सोते हुए पति हर्ष के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं, इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म गदर का सुपरहिट सॉन्ग घर आजा परदेशी बज रहा है.
View this post on Instagram
hahahha payar karte karte dekho kya ho gaya #love#acting#hubbylove #tiktok @haarshlimbachiyaa30 @indiatiktok
A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on Jan 20, 2020 at 2:49pm PST
हालांकि, जब भारती सिंह सो रहे हर्ष के साथ रोमांस कर रही होती हैं, तभी अचानक हर्ष जाग जाते हैं और फिर दोनों मिलकर डांस करना शुरू कर देते हैं. भारती और हर्ष के इस फनी टिकटॉक वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. भारती सिंह का यह वीडियो भी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा, प्यार करते- करते देखो क्या हो गया.