कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने जेपी नड्डा को भाजपा के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है.
दिग्विजय सिंह नेट्वीट कर कहा कि
जेपी नड्डा जी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई. हम मप्र के लोगों को इस बात की प्रसन्नता है कि हमारे दामाद भाजपा के अध्यक्ष बने. श्रीमती नड्डा मप्र की पूर्व मंत्री जयश्री बैनर्जी की पुत्री हैं.
digvijaya singh (@digvijaya_28) January 20, 2020
बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जबलपुर में ससुराल है. नड्डा की सास और पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी ने कहा कि बड़े गौरव की बात है कि उन्हें विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन का मुखिया बनाया गया है.