उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस बार उनका सुर्खियों में बनने का वजह पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट कॉपी करना है. जिसके बाद से उन्हें ट्रोल किया जाना शुरू हो गया है. बता दे कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई थीं. इस पर नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. ठीक उसके बाद उर्वशी रौतेला ने इसी ट्वीट को कॉपी कर वह भी ट्वीट कर दी. जिसके बाद यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल किया।
The news of @AzmiShabana Jis injury in an accident is distressing. I pray for her quick recovery.
Narendra Modi (@narendramodi) January 18, 2020
The news of @AzmiShabana Jis injury in an accident is distressing. I pray for her quick recovery.
URVASHI RAUTELA (@UrvashiRautela) January 18, 2020
हालांकि, यह पहली बार नहीं है इसे पहले भी ऐसा हुआ है कि उर्वशी अन्य हस्तियों के खातों से कंटेंट उठाने के लिए ट्रोल की गई है. सितंबर 2018 में उर्वशी को अपने रिश्ते के बारे में नकारात्मक अफवाहों फैलने पर भी जीजी हदीद के इंस्टाग्राम पोस्ट से कंटेंट उठाई थीं जिसके वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया हैं. उर्वशी ने जीजी के पूरे बयान को कॉपी किया और अपने आधिकारिक पेज पर पोस्ट किया था.