नए साल पर अपने दोस्तों को इस अंदाज में करें Wish

नया साल बस कुछ ही घंटो में दस्तक देने वाला है। सभी लोग अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मनाते हैं। कोई पार्टी करने का प्लान करता है तो कोई बाहर घूमने का वही कई लोग पिकनिक भी मानते है। लेकिन हर कोई एक दूसरे को नव वर्ष की बधाइयां और शुभकामनाएं देते है। ऐसे में अगर आप भी नए साल को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और एडवांस में ही अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को हैप्पी न्यू ईयर विश करना चाहते हैं तो इन आकर्षक वॉलपेपर्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं…

चारो तरफ हो खुशियाँ ही खुशियाँ,

मीठी पूरनपोली और गुजियां ही गुजियां

द्वारे सजती सुंदर रंगोली की सौगात।

आसमान में हर तरफ पतंगों की बरात

सभी का शुभ हो नव वर्ष हर बार।

शाखों पर सजता नये पत्तों का श्रृंगार,

मीठे पकवानों की होती चारो तरफ बहार।

मीठी बोली से करते, सब एक दूजे का दीदार

खुशियों के साथ चलो मनाये नव वर्ष इस बार।

ये साल हमारी किस्मत को कुछ नए ढंग से आंकेगा,

ये साल हमारी हिम्मत में कुछ नए सितारे टाँकेगा।

इस साल अगर हम अंदर से दुःख की बदली को हटा सके

तो मुमकिन हैं इसी साल हम सबमें सूरज झांकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *