चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और बिहार के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल के राजनीतिक बयानबाजी के बाद बिहार की सियासत में अलग ही उबाल देखने को मिल रहा है। वहीं इस बयान बाजी के बाद तरह तरह की बातें दोनों पक्षों के तरफ से सुनने को मिल रहे थे। बयान बाजी से पैदा हुई असहजता को दूर करने के लिए अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोर्चा संभाला है। CM नीतीश ने कहा कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू गठबंधन को लेकर सब ठीक है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार मंगलवार को मीडिया ने CM नीतीश से गठबंधन को लेकर लगातार हो रही बयानबाजी पर सवाल किया, तो उन्होंने सिर्फ इतना जवाब दिया, सब ठीक है।
ANI (@ANI) December 31, 2019
बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में लगातार भाजपा को अपने बयानों से नाराज कर प्रशांत किशोर ने बयान में कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बड़े भाई की भूमिका में होगी और भाजपा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा का फार्मूला अब नहीं दोहराया जाएगा। इस बयान को लेकर बीजेपी की तरफ से पलटवार हुआ था।
संजय जयसवाल ने प्रशांत किशोर पर कसा था तंज
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि सीटों पर तालमेल किस प्रकार का होगा यह किसी भी दल के शीर्ष नेता ही तय करते हैं वो भी आपस में मिल बैठकर। इसके साथ ही जायसवाल ने यह भी कहा था कि तो क्या यह मान लिया जाए कि जदयू में प्रशांत किशोर ही शीर्ष नेता हैं ? क्या प्रशांत किशोर नीतीश कुमार से भी ऊपर हैं ?