पेट्रोल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है. मंगलवार को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी देखी गयी है.दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दामों में 9 से 10 पैसे का इजाफा हुआ है तो वहीँ डीजल के दामों में दिल्ली और कोलकाता में 18 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है.
ये है नई रेट लिस्ट
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 75.14 रुपये, 77.79 रुपये, 80.79 रुपये और 78.12 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 67.96 रुपये, 70.38 रुपये, 71.31 रुपये और 71.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है