महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 27 लाख रुपये का था इनाम

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मंगलवार को पांच इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. बता दें कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं. इन पांचों नक्सलियों के सिर पर कुल मिलाकर 27 लाख रुपये का इनाम था.

ANI (@ANI) December 31, 2019

पुलिस के मुताबिक

विकास उर्फ साधू पोधादी (27) छत्तीसगढ़ कोडेलायेर जन मिलिशिया दलम का सदस्य थी. वह सुरक्षाबलों के साथ हुई तीन मुठभेड़ में शामिल थी और उस पर 4 लाख रुपये का इनाम था. एक अधिकारी ने बताया कि महिला नक्सली वैशाली बाबूराव वेदादी (18) भामरागढ़ दलम की सदस्य थी और उसके सिर पर 4.5 लाख रुपये का इनाम था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *