मंत्रिमंडल विस्तार से कांग्रेस में असंतोष, कई नेता नाराज: अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार बीते सोमवार को हो गया है. इसके बाद से महाराष्ट्र के कई नेतोओं की लगातार विरोध की खबरें आ रही हैं. एनसीपी के नेता प्रकाश सोलंकी के इस्तीफे की घोषणा के बाद अब अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद को लेकर नाराजगी जताई है. इसको लेकर

कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण ने कहा है कि

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी में असंतोष है. उन्होंने कहा कि काम और योग्यता के अनुसार ही लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी.

बता दें कि इसके पहले एनसीपी नेता प्रकाश सोलंकी ने विधायक पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी. उन्होंने ऐलान किया था कि वो मंगलवार को विधायक पद से इस्तीफा देंगे. खबरों के मुताबिक एनसीपी नेता मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से वो नाराज हैं. लेकिन दूसरी तरफ, सोलंकी का कहना था कि मंत्री पद को लेकर उन्हें कोई नाराजगी नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *