बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है. राजधानी दिल्ली में इस स्पेशल अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया था. आपको बता दे कि अवॉर्ड सेरेमनी में खुद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद थे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा फाल्के अवॉर्ड से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया. इस अवसर पर अमिताभ के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन मौजूद थे. इस अवसर को अभिषेक बच्चन नेकैमरे में कैद किया. दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड पाने के बाद अमिताभ बच्चन काफी ज्यादा भावुक दिखें. इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए काफी इमोशनल मैसेज लिखा.
क्या लिखा अभिषेक बच्चन ने
View this post on Instagram
ST
View this post on Instagram
PST
अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर अपने पिता यानि कि महानायक अमिताभ बच्चन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरी प्रेरणा, मेरे हीरो. दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई हो पा. हम सब आप पर गर्व महसूस करते हैं. बहुत सारा प्यार. इतना ही नहीं अभिषेक ने एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यादगार पल आपको बता दे कि इस फैमिली पिक्चर में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन नज़र आ रहे है.