कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फिर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने स्कूलों के बजट में भी कटौती की है. प्रियंका ने फंड की कमी के चलते 2019-20 के लिए शिक्षा बजट में कमी की रिपोर्ट आने के बाद ये बात कही.
बता दें कि कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कि भाजपा सरकार अपने अमीर दोस्तों का 5.5 लाख करोड़ लोन माफ कर देती है और अपने दोस्तों को छह एयरपोर्ट देती है. कई जगहों पर प्याज 200 रूपये प्रति किलो बिक रही है जबकि पेट्रोल के दाम 75 रूपये प्रति लीटर को पार कर गए हैं. भाजपा सरकार अभी सोने के मूड में ही लग रही है.