ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ दिया है। इस शानदार पारी को खेलते ही वार्नर ने वह कृतिमान कर दिखाया है जिसकी वजह से उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। वार्नर पिंक बॉल टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन डेविड वार्नर ने शानदार दोहरा शतक जमाया है। पहले दिन लगातार दूसरा टेस्ट शतक बनाने वाले वार्नर ने शुरुआती घंटे में ही दोहरा शतक पूरा कर लिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वार्नर 166 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। दूसरे दिन उन्होंने 260 गेंद पर 23 चौके की मदद से अपना दोहरा शतक पूरा किया।
ICC (@ICC) November 30, 2019
पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का पहला दोहरा शतक
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अब तक टेस्ट चैंपियनशिप में एक दोहरा शतक बना था और वो स्टीव स्मिथ ने बनाया था। डेविर वार्नर चैंपियनशिप में दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं डे नाइट टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने का कारनामा करने वाले वार्नर पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी हैं।