क़ानूनी पछड़े में फँसी कंगना की फ़िल्म ‘थलाइवी’

कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म थलाइवी अपना फर्स्ट लुक रिलीज़ होने के बाद विवादों में घिर गई है. आपको बता दे कि कंगना रनौत जल्द ही तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के क़िरदार को निभाने वाली है. हालांकि ये फ़िल्म अब क़ानूनी पचड़ों में फस्ती नज़र आ रही है.

View this post on Instagram

इस फिल्म को लेकर जयललिता की भतीजी दीपा को मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म के डायरेक्टर एएल विजय के खिलाफ केस दर्ज करने की इजाजत दे दी है. इससे एक महीने पहले हाईकोर्ट ने दीपा की याचिका पर फिल्म से जुड़े गौतम मेनन, एएल विजय और विष्णुवर्धन को नोटिस जारी किया था. दीपा की याचिका में दावा किया गया था कि फिल्म बनाने से पहले परिवार की इजाजत नहीं ली गई है. जबकि जयललिता के निजी जीवन को सिनेमा के पर्दे पर उतारने से पहले फिल्म निर्माताओं को परिवार से मंजूरी लेनी चाहिए थी.

जयललिता की भतीजी का ऐसा कहना है कि यह फ़िल्म सिर्फ कमाई के उद्द्श्य से बनाई गई है. जो की जयललिता का इमेज को नकारात्मक रूप से ले जा रही है, दीपा ने दावा किया था कि जयललिता की जिंदगी से संबंधित पांच प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है. मगर इनके किसी भी निर्माता ने परिवार से मंजूरी नहीं ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *