नीदरलैंड और नामीबिया ने अपने-अपने प्ले-ऑफ मुकाबले को जीत लिया है।अगले साल ऑस्ट्रेलिया में ICC काT-20 वर्ल्ड कप होने वाली है। जिसमे उन्होंनेमें जगह बना ली है। नामीबिया ने ओमान को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाईकिया है। वहीं,नीदरलैंड ने UAE को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड कप में जगह बनायीं है। T -20 वर्ल्ड कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर के महीने में खेला जायेगा।
ऑल राउंडर जेजे स्मिट ने महज 25 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेली, जिसके बाद नामीबिया ने ओमान को 54 रन से शिकस्त देकर अक्टूबर 2020 में होने वालेविश्व कप की आठ टीमों के पहले दौर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं,नीदरलैंड ने UAE को 20 ओवर में 9 विकेट पर 80 रन ही बनाने दिए और फिर महज 15.1 ओवर में 2 विकेट के नुक्सान पर लक्ष्य हासिल कर लिया है। टीम के लिए बेन कूपर ने 41 गेंद में 53 रन बनाये।
पापुआ नई गिनी और आयरलैंड पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुके है। वर्ल्ड कप 2020 में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जायेगा।