#AnanyaPanday: अपने बर्थडे पर थी इतनी खुश कि ‘पति पत्नी और वो ‘ के सेट पर नाचने लगी अनन्या पांडे

अनन्या पांडे आज अपना 21 जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. बीती रात से ही सेलिब्रेशन का दौर शुरू हो गया था. उनकी अगली फिल्म पति पत्नी और वो के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो उनके इसी बर्थडे सेलिब्रेशन की है. कुछ विडियोज़ भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह केक काटती और नाचती नजर आ रही हैं.

अनन्या इन तस्वीरों और विडियो में काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं. तस्वीरों में अनन्या रेड और वाइट क्रॉप टॉप टीशर्ट और डेनिम में नजर आ रही हैं. उनके सिर पर क्राउन साफ बता रहा है कि बर्थडे गर्ल कौन है वहां.

जो विडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनमें से एक विडियो में अनन्या मोमबत्ती जलते हुए केक के सामने आंख मूंदकर बैठी हैं, जैसे कोई विश मांग रही हों. इसके बाद वह खड़े होकर मोमबत्तियां बुझाती हैं. अगले विडियो मेंअनन्या अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं. केक काटने के बाद पहला बाइट वह खुद लेती है और तुरंत उन्हें एहसास होता है. उन्होंने गड़बड़ कर दिया और वह वहां मौजूद क्रू को केक खिलाने के लिए आगे बढ़ती हैं.

View this post on Instagram

इसके अलावा एक और विडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बर्थडे गर्ल अनन्या डांस करती नजर आ रही हैं और उन्हें डांस करते हुए कोई उन्हें सामने से शूट कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *