केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ज्वाइन की Instagram

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल नेटवर्किंग एप्प Instagram से जुड़े हैं। जहाँ उनके इस Instagram एप्प पर 20 लाख से अधिक फॉलोवर्स है, वहीँ उन्होंने मात्र 2 लोगों को फॉलो किया है। अमित शाह के ट्विटर हैंडल Office of Amit Shah से बुधवार को किए गए एक ट्वीट में कहा गया, Instagram पर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमितशाह जी के साथ जुड़ें।

Office of Amit Shah (@AmitShahOffice) October 23, 2019

सोशल नेटवर्किंग Instagram एक ऐसा एप्प है जिसमे लोग अपने फोटोज को शेयर करते है। अमित शाह ने भी Instagram में जुड़कर कई पोस्ट किये है। Instagram में अमित शाह के 520 पोस्ट है। इस माध्यम से अमित शाह अब Instagram पर भी एक्टिव रहेंगे। उन्होंने जो दो लोगों को फॉलो किया है, उसमे पहला बीजेपी का ऑफीशियल पेज है और दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वहीँ अगर ट्विटर की बात करे तो अमित शाह के 1 करोड़ 58 लाख फॉलोवर्स है, जिसमे उन्होंने 293 लोगों को फॉलो किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *