Haryana Election Results 2019: टिक टॉक स्टार सोनाली हो गई फेल

आदमपुर सीट से चुनाव लड़ रहीं टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट पीछे चल रही हैं, कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई आगे चल रहे हैं। आदमपुर सीट बिश्नोई परिवार का गढ़ मानी जाती है, यहां 11 बार बिश्नोई परिवार का सदस्य रहा है। हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई पर दांव खेला है। वहीं बीजेपी ने टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को यहां से टिकट दिया है। टिकटॉक पर हमेशा चर्चा में रहने वाली सोनाली लोगों का दिल जीत पाने में नाकाम दिख रही हैं।

चुनाव प्रचार में सोनाली फोगाट काफी विवादों में रही थीं। आदमपुर स्थित बालसमंद गांव में आयोजित रैली में सोनाली फोगाट ने लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए। उन्होंने जब नारे लगाने को कहा तब भीड़ में कुछ लोगों के शांत रहने पर उनसे पूछा, पाकिस्तान से आये हो क्या? पाकिस्तानी हो क्या? अगर हिन्दुस्तान से आए हो तो भारत माता की जय बोलो। सोनाली फोगाट ने इसके बाद भीड़ में नारा नहीं लगाने वालों की ओर देखते हुए कहा, मुझे शर्म आती है कि आप जैसे लोग भी भारतीय हैं जो तुच्छ राजनीति के लिए भारत माता की जय के नारे नहीं लगाते। उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।

बता दें कि सोनाली फोगाट ने चुनाव प्रचार के दौरान भी टिकटॉक पर कई वीडियो शेयर किए थे, जिनको काफी पसंद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *