छात्रा ने माँ पापा से माफ़ी मांगते हुए दी जान

कल्याणपुर के मिर्जापुर में सोमवार रात शटरिंग ठेकेदार प्रकाश नारायण की बेटी नीतू कुरील ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती का उम्र 20वर्ष बताया जा रहा हैं. युवती के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

युवती ने उस सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मम्मी-पापा मुझेेे माफ कर देना, मैं आत्महत्या कर रही हूं, इसकी जिम्मेदार मैं खुद हूं। पिता प्रकाश नारायण ने बताया कि उसकी बेटी नीतू बीए की पढ़ाई पूरी कर चुकी है।

जब युवती के माता-पिता सोमवार रात बाजार से सब्जी खरीदकर घर पहुंचे तो नीतू दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। परिजनों की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

तलाशी के दौरान ही युवती कमरेे से सुसाइड नोट मिला। कल्याणपुर थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि आत्महत्या का कारण नहीं स्पष्ट हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *