सलमान खान नहीं चुलबुल पांडे करेंगे फ़िल्म का प्रमोशन

सुपरस्टार सलमान खान बहुत दिनों से अपनी आने वाली फ़िल्म दबंग 3 को लेकर बिजी है. अपनी फ़िल्म दबंग 3 को प्रमोट करने के लिए सलमान खान ने एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में सलमान खान अपनी फ़िल्म दबंग 3 के चुलबुल पांडे अवतार में नज़र आ रहे है.

इस वीडियो को ट्वीट करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, कि हेलो! मेरा नाम चुलबुल पांडे है. आपसे मिलकर अच्छा लगा. इतना ही नहीं फ़िल्म को प्रमोट करने के लिए सलमान खान नेअपनेट्विटर अकाउंट पर अपना नाम भी बदल लिया है. उन्होंने अपनेऑफिशियलअकाउंट का नाम सलमान खान से बदल कर चुलबुल पांडे रख लिया है. ज़ाहिर सी बात ये यह सब सलमान खान ने अपनी फ़िल्म दबंग3 को प्रमोट करने के लिए किया है.

इसके साथ ही सलमान खान ने 52 सेकंड के इस वीडियो में यह बात साफ़ कर दी कि इस फ़िल्म का प्रमोशन करने खुद चुलबुल पांडे आ रहे है. इस वीडियो में सलमान खान कह रहे है जब चुलबुल पांडे से जुड़े है इमोशन, तो क्यों करेंगे सलमान खान दबंग 3 का प्रमोशन.फ़िल्म हमारी, पोस्टर हमारा, तो प्रमोट भी हम खुद ही करेंगे. आज से लेकर 20 दिसंबर और उसके बाद भी स्वागत तो करो हमारा. सलमान खान इस टीज़र में अपना हुक स्टेप करते हुए भी नज़र आ रहे है.

इस फ़िल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान, माही गिल दिखाई देने वाले है. इस फ़िल्म में विलिन के किरदार में साउथ के सुपरस्टार सुदीप होंगे यह फ़िल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *