महाराष्ट्र सरकार में मंत्री तानाजी सावंत की गाड़ी से एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. ये हादसा सोलापुर जिले के बरसी तालुका में हुआ. गुस्साए लोगों ने मंत्री की गाड़ी को घेर लिया. घटना सोमवार सुबह की है. मृतक का नाम श्याम कुमार देवीदास है.
बता दें कि बार्सी इलाके में हुई इस घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि जब दुर्घटना हुई तब मंत्री गाड़ी में थे लेकिन जैसे ही एक्सीडेंट हुआ वे दूसरी गाड़ी से घटना स्थल से भाग गए. घटना से आक्रोशित लोगों का कहना है कि मंत्री के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और मृत व्यक्ति के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने का ऐलान जल्द से जल्द होना चाहिए.