सेना से बर्खास्त तेज़ बहादुर यादव एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं. तेज बहादूर ने चुनाव लड़ने का एलान किया है. उन्होंने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है.
जजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वह हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.
तेज बहादुर को बीएसएफ जवानों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में शिकायत करते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के बाद 2017 में बर्खास्त कर दिया गया था.