कैरेबियाई में आए डोरियन तूफान ने बहामास में मचाई भीषण तबाही

डोरियन तूफान ने मंगलवार की सुबह कैरेबियाई देश बहामास में भीषण तबाही मचाई हुई है. जिसमें कई लोग बेघर हो गये है. इस तूफान में मारे गये व्यक्तियों की ठीक से पुष्टि नहीं हो पायी है. बहामास में हालात बहुत खराब हो गए है, चारों तरफ तबाही के मन्जर के अलावा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है. बहामास के लोग व बचाव कर्मचारी अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर जगह तलाश रहे हैं. इस भयंकर तूफान में राहत कर्मी व बचाव कर्मचारी भी किसी की भी जान बचाने में असमर्थ है.

बता दें, डोरियन तूफान अब तक का सबसे भयंकर तूफान माना जा रहा है वहीं बहामास के प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस ने भी डोरियन को सबसे भयंकर तूफान बताया है. साथ ही साथ उन्होंने लोगों को ऐसी परिस्थिति में धैर्य रखने के लिए बोला है.

इस तूफान के हवा की रफ्तार 297 किलोमीटर प्रति घंटा है. बहामास में इस तूफान से हालात इतने बिगड़ चुके है कि लोगों के मकान धराशायी हो गये हैं. कहीं-कहीं पानी छतों तक पहुंच गया है. लोगों की खाना न मिलने की वजह से और रात-दिन बरसात के पानी में रहने से हालत खराब हो रही है. बताया गया है डोरियन तूफान बहामास में तबाही मचाने के बाद अब फ्लोरिडा की तरफ बढ़ रहा है. बहामास की तरह वहां भी भीषण तबाही की आशंका जताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *