पंजाब मे एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 19 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हैं. 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. बता दें कि मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. पटाखा फैक्ट्री की 2 इमारतों में 50 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी आवाज सुनकर दहशत में आ गए.
ANI (@ANI) September 4, 2019
दरअसल खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान चलाया. 10 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. बटाला-जालंधर रोड पर हंसली इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में तब 50 से ज्यादा कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे.
एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया के दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की घटना की है. फैक्ट्री रिहायशी इलाके में थी. धमाके से पूरी इमारत धाराशायी हो गई.वहीं हादसे के बारे में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिदंर सिंह दुख जताया है. ट्वीट करते हुए सीएम ने लिखा कि, बटाला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण जान माल के नुकसान का गहरा दुख है. डीसी-एसएसपी और पूरा प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है.