मंगलवार को नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी पूरा टाइम ट्विटर पर ट्रेन्ड करती दिखी. दरसअल 28 तारीख़ को एमिटी यूनिवर्सिटी के नोएडा सेक्टर 125 स्थित कैंपस में पार्किंग को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गयी कि की बात खून खराबे तक पहुंच गई.
दरसअल ये मामला एमिटी यूनिवर्सिटी के दो छात्रों का है.जो करीब दोपहर 2:30 अपनी i- 20 कार से यूनिवर्सिटी के जिस गेट से एंट्री कर रहे थे उसी गेट पर थोड़ी आगे एंडेवर गाडी के अंदर दो लड़कियाँ बैठी थी. दोनों छात्रों ने गार्ड को गाड़ी हटाने के लिए बोला लेकिन लड़कियो ने अपनी गाड़ी नहीं हटाई. जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी. बहस के बाद दोनों लड़कियो ने बोला कि तुझे तेरी औक़ात बताऊगी और वह फिर वहाँ से चली गई.
इसके बाद दोनों लड़के माधव और हर्ष कैम्पस में चले गए. उनके कैम्पस में जाने के आधे घंटे के बाद ही दोनों लड़कियाँ करीबन 20 से 25 लड़को को लेकर पॉलिटिकल साइंस वाली क्लास में पहुंच गई. उन सभी लड़को ने हर्ष और माधव को पीटना शुरू कर दिया. मारपीट इस कदर बढ़ गयी कि क्लासरूम में रखी चेयर्स फेंकी गई. उसमे कुछ कैम्पस स्टूडेंट और फैकल्टी मेंबर को भी चोट आयी है.
इसके बाद जब माधव और हर्ष पुलिस को बुलाने के लिए बाहर आये तो उन्हें रोडपरपत्थरो से पीटा गया. शिक्षकों के मुताबिक़ कुछ शिक्षकों को काफी बुरी तरह से चोट लगी है. हर्ष और मानव दोनों को काफी गंभीर चोटे आई है. माधव आईसीयू में भर्ती है जबकी हर्ष के सर पर 7 टांके आये है.
इस पूरे मामले की एफआईआर दर्ज़ करा दी गई है वही लड़कियो की तरफ से भी एफआईआर दर्ज कराई गई है. जिसमेयहआरोप है कि लड़कियों के साथ छेड़खानी की गयी थी पुलिस का कहना है कि हमारे पास दो क्रॉस एफआईआर है.हम सीसीटीवी के जरिये सबूत इकठ्ठा करने और सच्चाईका पता लगानेकी कोशिश कर रहे है.