अमेरिका के पांच गवर्नर अगले दो महीने में भारत दौरे पर

भारत के अर्थव्यवस्था को लेकर अमेरिका के पांच राज्यों के गवर्नर इंडिया आने वाले हैं। इंडिया आकर वे सभी भारत के आर्थिक निति को लेकर चर्चा करेंगे। दो महीने में इन सभी पांचों गवर्नर भारत आने वाले हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए अमरीका के पांच राज्यों के गवर्नर अगले 2महीने में भरता आ कर किस तरह से इंडिया के अर्थव्यवस्था को बढ़ाया जाये इसपर बैठक करने वाले हैं। अमेरिका के गवर्नर के इस दौरे में अमेरिका और भारत के संबंधों को बढ़ने की कोसिस की जा रही है। अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन के नेतृत्वा में इस इस व्यापर संबंधों को अंजाम दिया जा रहा है। हर्षवर्धन अभी तक 11राज्यों का दौरा कर चुके हैं। हर्षवर्धन का कहना है कि, आर्थिक गतिविधि और व्यापर को बढ़ने के लिए किसी भी राज्य की अहम् भूमिका होती है। मुझे ये बताते हुए काफी ख़ुशी हो रही है कि अमेरिका के पांच राज्य न्यू जर्सी, अर्कांसस, कोलोराडो, डेलावेयर और इंडियाना के गवर्नर भारत अगले दो महीनों में आने वाले है।

अमेरिका के पांचों गवर्नर भारत के अलग – अलग शहरों के दौरे पर होंगे। जिसमे से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु आदि शहर शामिल है। जहाँ एक और अमेरिका के गवर्नर भारत आ रहे है, वही दूसरी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के टूरपर होंगे। 20 सितम्बर से 23 सितम्बर तक मोदी अमेरिका के संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेकर 22 सितम्बर को एक सम्मलेन को सम्भोधित भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *