असम में NRC की अंतिम लिस्ट आने के बाद करीब 20लाख लोग अपनी नागरिकता साबित करने में असफल रहे है। जिसके कारन NRC पर कई नेताओं में ट्वीटर पर भिड़ंत जारी है। NRC के अंतिम लिस्ट आने पर बीजेपी नेता हिमंता विस्वा शर्मा और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच ट्वीटर पर भिड़ंत जारी है।
बता दें कि, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, असम में NRC के लिस्ट को देख कर लग रहा है कि NRC का इस्तेमाल भारत से मुसलमानों को बाहर करने के लिए किया जा रह है। जिसपर बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा शर्मा ने एक ट्वीट किया कि, अगर भारत ही हिन्दुओं की रक्षा नहीं करेगा तो कौन करेगा? पाकिस्तान ? भारत सदैव सताए हुए हिंदुओं का घर रहा है।
Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) September 3, 2019
जिसपर ओवैसी ने फिर ट्वीट किया कि, भारत में सभी भारतीय की रक्षा होनी चाहिए, न कि सिर्फ हिन्दुओं की। संविधान में लिखा है कि भारत सभी धर्मों का सम्मान करेगा। भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं है, और कभी होगा भी नहीं। जिसपर हिमंता ने ट्वीट किया कि, हिन्दुओं की हम किसी भी कीमत पर रक्षा करेंगे। नागरिकों को आस्था के पर बांटा नहीं जा सकता है।
Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 3, 2019
फिर ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, भारत ही एक ऐसा देश है जिसने पीड़ित लोगों को अपनाया है। धर्म किसी भी नागरिकता का आधार नहीं बन सकता है।
Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) September 4, 2019